शहीद भगत सिंह पुस्तकालय, मानखुर्द में नौजवान भारत सभा की तरफ से ‘मकड़ी’ फिल्म दिखाई गई

शहीद राजगुरु शिक्षा सहायता केंद्र के तहत शहीद भगत सिंह पुस्तकालय, मानखुर्द में नौजवान भारत सभा की तरफ से ‘मकड़ी’ फिल्म दिखाई गई, जिसके बाद चर्चा सत्र भी रखा गया। समाज में प्रस्थापित तमाम अंधविश्वास, गलत मूल्य-मान्यताओं, रूढ़ी परंपराओं के बारे में बात रखते हुए, बच्चो को जीवन में एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने के महत्व के बारे में बताया गया।
सभी ने फिल्म को बहुत दिलचस्पी से देखा और चर्चा में भी हिस्सा लिया। दिव्या ने बताया कि भूत प्रेत जैसी कोई चीज नही होती है। गोकुल ने इसमें आगे जोड़ते हुए कहा कि फिल्म में दिखाए गए कहानी की तरह ही हमारे आस पास भी लोग भिन्न प्रकार के अवैज्ञानिक चीजों पर आँख मूंदकर भरोसा कर लेते है। धनंजय ने फिल्म के विषय में बताया कि क्यों आज विज्ञान की सही समझ रखने, सही इतिहास को जानने और अपने समाज की परिस्थितियों का सही मूल्यांकन करने की जरूरत है। इसके लिए अच्छी फिल्में देखना, इतिहास और विज्ञान की किताबें पढ़ना और देश दुनिया से जुड़ी खबरें जानना अनिवार्य है।
चर्चा में दिव्या, आरज़ू, सोनल, अलीशा, आदित्य, गोकुल,रहमान, परवेज़, उस्मान, सुलतान, राजू, संजू और धनंजय शामिल थे।
संपर्क – +919930095381

Related posts

Leave a Comment

4 × 1 =