नौजवान भारत सभा द्वारा मानखुर्द, मुम्बई के ज़ाकिर हुसैन नगर में ‘कोंपल शिक्षा मण्डल’ शुरू किया गया

 

 

 

 

 

नौजवान भारत सभा द्वारा लम्बें समय से मुम्बई के मानखुर्द-शिवाजी नगर की बस्तियों में नियमित तौर पर घुमन्तू वाचनालय चलाया जा रहा है। जिसके तहत अभी एक महीने से बस्तियों में पुस्तक पढ़ने वाले बच्चों के साथ ‘कोंपल शिक्षा मण्डल’ भी शुरू किया गया है। जिसका मकसद है बच्चों को गणित, विज्ञान, इतिहास जैसे विषयों के साथ- साथ अच्छी कहानियाँ, कविताएँ और देश-दुनिया के बारे में जानकारी देना, जिससे उनके सपनों को पंख लगे और सर्जनात्मकता को उड़ान दी जा सके।

‘कोंपल शिक्षा मण्डल’ में कम संसाधन होने के बावजूद रचनात्मक तरीके से पढ़ाया जाता है। जिसमें ड्रॉइंग, एक्शन सॉन्ग, अच्छी फिल्मों व गानों के साथ कई अन्य कार्यक्रम भी लिए जाते हैं। बच्चे इन गतिविधियों में काफ़ी रुचि लेते हैं और काफी उत्सुकता के साथ, ‘बच्चों के अड्डे’ पर इकट्ठा हो जाते हैं। अभी ‘कोंपल शिक्षा मण्डल’ में 15 अगस्त को लीजेंड ऑफ भगतसिंह’ फिल्म भी दिखाई गई, जिसे बच्चों ने बहुत पसन्द किया।

इन बस्तियों में बच्चों को अंग्रेजी, कम्प्यूटर और अन्य कई तरह की चीजें सीखाने के नाम पर तमाम एन जी ओ की संस्थाएँ भी मौजूद हैं। जिनका उद्देश्य सिर्फ़ प्रोजेक्ट पूरा करना है, जब तक प्रोजेक्ट चलता है या फिर प्रोजेक्ट के लिए पैसा आता है, तब तक एन जी ओ संस्था का सामाजिक सरोकार भी रहता है। फिर बोरिया- बिस्तर बाँध कर अगले प्रोजेक्ट में चले जाते हैं। यह एन जी ओ संस्था क्रान्तिकारी सामजिक कार्यों के बारे में एक गलत समझदारी पैदा करते हैं। ऐसे में इन भ्रष्ट संस्थानों के बारे में जनता को जागरूक करना भी हमारा फर्ज है, जो धन्नासेठों के फेकें हुए टुकड़ों पर चलती है।

‘नौजवान भारत सभा’ द्वारा संचालित ‘कोंपल शिक्षा मण्डल’, जनता की ताकत व आर्थिक सहयोग के दम पर चलती है। वह किसी सरकारी एजेंसी या कॉरपोरेट घराने से एक पैसा भी सहयोग नहीं लेती है। ऐसे में हम आपसे अपील करतें है कि आप ‘कोंपल शिक्षा मण्डल’ की गतिविधियों में शामिल हों और साथ ही इसके लिए जरूरी संसाधनों को जुटाने में अपना योगदान भी दें।

UPI: shashanksaurav1995-2@okicici
Contact : 7667230795

Related posts

Leave a Comment

ten − three =