आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब नौजवान भारत सभा द्वारा संचालित शिक्षा सहायता केन्द्र के बच्चों के साथ फुटबॉल खेला गया। आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब के तहत हम लोग पहले भी क्रिकेट और बैडमिंटन खेलते थे जो कुछ दिनों से बंद था फिलहाल अभी लगातार खेलेंगे। खेलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। खेल सभी के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से लाभप्रद होता है। पर आज के मुनाफे की व्यवस्था ने हम बच्चों की खुशियां भी छीन ली है हम खेलने निकले तो एक भी खेलने लायक खेल मैदान नहीं था अंत में हमें एक कम चालू सड़क पर खेलना पडा। हमें काफ़ी मजा भी आया। हम स्पष्ट देखते हैं कि एक तरफ़ अमीरों की औलादों के लिए बड़े बड़े खेल मैदान, क्रिकेट क्लब, बैडमिंटन एसोसिएशन आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं क्योंकि उनके पास पैसे हैं पर मानखुर्द गोवंडी जैसे झुग्गी के इलाके में जब लोगों के पास रहने लायक घर नहीं हैं लोग छोटी चॉल में रहने को मजबूर हैं बाहर गटर का पानी बहता है सूरज की रोशनी और अच्छी हवा नहीं मिलती तो ऐसे में खेल मैदान की कल्पना भी नहीं की जा सकती। नौजवान भारत सभा आजाद स्पोर्ट्स क्लब के बच्चों के साथ मिलकर खेल के अधिकार को अपना मूलभूत अधिकार मानता है और आगे खेल के मैदान और खेल की जरूरत को मुद्दा बनाकर संघर्ष करने की परियोजना को लेकर दृढ़संकल्प है। हमें बच्चों के ऐसे दस्ते बनाने होगें जो खेल के अधिकार को अपने संघर्ष का हिस्सा मानते हैं और इसको लेकर संघर्ष करेगें।
आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब नौजवान भारत सभा द्वारा संचालित शिक्षा सहायता केन्द्र के बच्चों के साथ फुटबॉल खेला गया।
