ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ़ उनके संघर्ष, कांग्रेस की राजनीति की आलोचना, हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) का गठन, काकोरी एक्शन और उनके क्रांतिकारी साथी अशफाक उल्ला खां के साथ उनके संबंधों पर लंबी चर्चा हुई। आज जब आरएसएस-बीजेपी लव जिहाद, जमीन जिहाद आदि जैसे काल्पनिक मुद्दों खड़ा कर मेहनतकश जनता को धर्म के नाम पर बाटने की कोशिश कर रहें है और नफरत का जहर समाज में लगातार घोले जा रहें है, तो ऐसे में अशफाक और बिस्मिल के रिश्ते को बार-बार लोगों के बीच ले जाने की जरूरत बढ़ जाती है। मजदूरों और किसानों के बीच काम करने और उन्हें शोषकों के खिलाफ़ संगठित करने के लिए युवाओं से बिस्मिल की अपील के बारे में पढ़ने पर, रिज़वान ने बात जोड़ते हुए कहा कि आज के फासीवादीयों को भी केवल तभी हराया जा सकता है जब हम एक ऐसे प्रतिरोध का निर्माण करने में सक्षम हों जो उनसे सड़कों पर लड़े और समाज में तनाव पैदा करने की उनकी हर एक कोशिश को शुरूआत में ही ध्वस्त कर दें। मीरा और रक्षन्धा ने कहा कि हमारे क्रांतिकारियों ने एक समतामूलक समाज बनाने की लड़ाई की शुरुआत की थी,आज उसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम नौजवानों पर है, क्योंकि भले ही गोरे शासक चले गए हैं, लेकिन उनकी जगह भूरे शासकों ने ले ली है। जो आज उनकी ही तरह मेहनतकश जनता को लूट कर जिन्दा हैं। सत्र के अंत में सभी ने शहीदों के क्रांतिकारी विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक लेकर जाने का संकल्प लिया।यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम आम जनता को हर अन्याय के खिलाफ़ संघर्ष में शामिल होने के लिए और फासीवादियों द्वारा हमें विभाजित करने के लिए फैलाए जा रहे हर तरह के प्रचार का लगातार भांडाफोड़ करते रहें।
सत्र में राहुल, प्रज्ञा, धनंजय, रक्षंदा, मीरा, शाहीन, जय ललिता, रुचिर, रिज़वान, रवि, संकेत, गोकुल और शशांक ने भाग लिया।
नौजवान भारत सभा, एक क्रान्तिकारी युवा संगठन है और हम मुम्बई के गोवंडी-मानखुर्द क्षेत्र में सक्रिय रूप से अध्ययन कक्षाएं, पुस्तकालय, मूवी स्क्रीनिंग, चर्चा सत्र चला रहे हैं। इसके साथ ही इलाकें से जुड़े मुद्दों पर भी काम कर रहे है, जैसे कि एसएमएस कंपनी(bio waste treatment plant) ,जो पूरे मुम्बई का मेडिकल कचरा जलाया जाता है,जिसका धुआं मानखुर्द की हवा में लगातर ज़हर के रूप में घुलता रहता है, जिससे लोगों को टीबी, दमा, त्वचा रोग जैसी बीमारियां होती है। नौजवान भारत सभा इस कम्पनी को बंद कराने के लिए भी लगातार संघर्ष कर रहा है। आप भी अपना समय और ऊर्जा शहीदों के सपनों का भारत बनाने के उद्देश्य के लिए दें।
