नौजवान भारत सभा मुंबई की टीम ने गोवंडी – मानखुर्द में शहीद शिवराम राजगुरु शिक्षण सहायता केंद्र की शुरुआत की है। जिसमें आठवीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों को गणित, विज्ञान, सामाजिक शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, मराठी के साथ-साथ स्पोर्ट्स और आर्ट्स की शिक्षा भी दी जा रही है।
स्कूलों की तरफ से कोरोना लॉकडाउन के समय ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत की गई है। पर इन मेहनतकश बस्तियों में यह एक भद्दा मजाक बन कर रह गया है। भला ऑनलाइन पढ़ाई बिना एंड्रॉयड फोन और नेट कनेक्शन के कैसे संभव है। यानि सीधे सीधे तौर पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।बिना किन्हीं संसाधनों के बच्चे की पढ़ाई कैसे होगी, इसके बारे में सोचने वाला कोई भी नहीं है। पहले से ही सरकारी स्कूलों की अवस्थिति इतनी खराब है की आठवीं, नौवीं, दसवीं तक आने के बाद भी जोड़, घटाव, गुणा से लेकर अपनी मातृभाषा भी ढंग से पढ़, लिख और बोल नहीं सकते है।
ऐसे में निश्चित तौर पर हमे शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और बाजारीकरण के खिलाफ आवाज़ उठाना होगा। मगर तब तक हम मेहनतकश बस्तियों में बच्चों को दयनीय शिक्षा व्यवस्था के भरोसे नहीं छोड़ सकते है। हम एक बेहतर भविष्य और समाज बनाने का सपना देखते है। ऐसे में हमारा प्रयास है कि यहां पर हम बच्चों के लिए अलग से कमरा लेकर व्यवस्थित तरीके से पढ़ाने का काम करे। जहां बच्चों की छोटी सी पुस्तकालय , कंप्यूटर की शिक्षा, खेल और आर्ट्स एंड क्राफ्ट के लिए समान मौजूद हो। ऐसे व्यक्ति जो इसकी जरूरत समझते है और समय निकालकर बच्चों को पढ़ना चाहते है। या फिर जो इसके लिए
1.डेक्सटॉप
2.किताबें
3.चेस, कैरम, फुटबॉल आदि स्पोर्ट्स का समान
4.पेंसिल, कलर , मोम कलर आदि कला का समान
देना चाहते है, वो नीचे दिए नंबर पर संपर्क करें।
जो इन संसाधनों को जुटाने में हमारी आर्थिक मदद करना चाहते है। वो नीचे दिए गए एकाउंट में सहयोग करें।
AVINASH KUMAR
STATE BANK OF INDIA.
A/C NO. – 33887284635
IFSC CODE – sbin0016612
PATNA.
Google pay- 8826265660
*संपर्क नंबर*
*अविनाश 8826265960*
*डॉक्टर पूजा 7057088323*
