शहीद भगत सिंह स्मृति संकल्प अभियान के तहत 27-28 सितम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

नौजवान भारत सभा द्वारा मुम्बई में ‘शहीद भगत सिंह स्मृति संकल्प अभियान’ के तहत 27-28 सितम्बर को गोवंडी -मानखुर्द में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत तमाशा नाटक , गीत,कविता पाठ और पुस्तक प्रदर्शनी रखी गई।
कार्यक्रम में बात रखते हुए नैभास की तरफ से अविनाश ने कहा कि कोरोना के समय मोदी सरकार के गैरजिम्मदाराना तरीके से लॉकडॉउन लागू किया,जिससे आम मेहनतकश आबादी को कष्ट उठाना पड़ा । मगर अब तो हालात और बदतर हो गए है । रोजाना लाखों की संख्या में कोरोना मरीज़ मिल रहे है , वहीं दूसरी तरफ़ अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी दिखाई दे रही है। इसी बीच मोदी सरकार ने श्रम कानूनों में बदलाव करने का काम भी शुरू कर दिया है। ऐसे में आज हमे फासीवाद से लड़ने के लिए मुकम्मल तैयारी करनी होगी।
पूजा ने बात रखते हुए भगतसिंह के बारे में चर्चा की और भगतसिंह के सपनों का भारत निर्माण करने के लिए आगे आकर ज़िम्मेदारी उठाने की बात कही।

Related posts

Leave a Comment

three + 16 =