नौजवान भारत सभा की तरफ़ से नारायण गुरु कॉलेज के सामने पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई

नौजवान भारत सभा की तरफ़ से नारायण गुरु कॉलेज के सामने पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। पुस्तक प्रदर्शनी में क्रान्तिकारियों के जीवन और विचारों, कविताएं, कहानियां, उपन्यास की पुस्तकें थी। यह सारी पुस्तकें छात्रों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। कई छात्रों से बात करते समय पता चला की वो भारत के क्रांतिकारी इतिहास से अनभिज्ञ थे, भगतसिंह और साथियों के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। उन्हें शहीदों के बारे में कुछ ढंग से पढ़ाया ही नही जाता है। पाठ्यपुस्तकों से शहीदों के क्रान्तिकारी इतिहास को गायब कर दिया गया है।
ऊपर से छात्रों के ऊपर पाठ्यक्रम का भारी भरकम बोझ डाल दिया गया है, जिससे वो बाहर की दुनिया और व्यवहारिक ज्ञान से पूरी तरह कटते जा रहे है।
छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों के बारे में किताबें लिया और संपर्क नम्बर भी दिया।
संपर्क – 9930095381

Related posts

Leave a Comment

fourteen − four =