नौजवान भारत सभा, मुंबई की तरफ से “छात्र नौजवान नयी शुरुआत कहा से करे?” इस पुस्तिका का सामूहिक अध्ययन और परिचर्चा का आयोजन किया गया

नौजवान भारत सभा, मुंबई की तरफ से “छात्र नौजवान नयी शुरुआत कहा से करे?” इस पुस्तिका का सामूहिक अध्ययन और परिचर्चा का आयोजन किया गया। अध्ययन के शुरुआत में शशिप्रकाश की कविता “अगर तुम युवा हो” का एक अंश पढ़ा गया।
पिछले कई महीनों से शहीद भगत सिंह पुस्तकालय, मानखुर्द में नियमित रूप से हर गुरुवार दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक नौभास द्वारा सामूहिक अध्ययन चक्र का आयोजन किया जाता है। इसमें शहीद भगत सिंह और अन्य क्रांतिकारियों के लेख, साहित्य और इतिहास से जुड़ी पुस्तकें पढ़ी जाती है और उसके बारे में चर्चा की जाती है।
हम इस अध्ययन चक्र के साथ साथ हर रविवार को मूवी स्क्रीनिंग और चर्चा सत्रों का भी आयोजन करते है।
नौजवान भारत सभा से जुड़ने के लिए,
संपर्क : 9930095381

Related posts

Leave a Comment

sixteen + one =