शहीद राजगुरू शिक्षा सहायता केंद्र के तहत रविवार को भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, एच एस आर ए, नौजवान भारत सभा और क्रांतिकारी आंदोलन की धारा पर बातचीत व ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ फिल्म दिखाई गई।

शहीद राजगुरू शिक्षा सहायता केंद्र के तहत रविवार को भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, एच एस आर ए, नौजवान भारत सभा और क्रांतिकारी आंदोलन की धारा पर बातचीत व ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ फिल्म दिखाई गई।
बच्चों ने फिल्म को बहुत ही दिलचस्पी से देखा व बाद में चर्चा भी की। अलीशा ने बताया कि फिल्म से पता चला कि एक समय था, जब देश पर अंग्रेजो का राज था, देश में शोषण और अत्याचार था, मगर तब से अब तक देश के हालात बहुत बदले नहीं है। परवेज़ ने गांधी के गांधी-इर्विन समझौता पर टिप्पणी की और कहा कि अगर गांधीजी चाहते तो वे भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को बचा सकते थे। वहीं मोईन ने कहा कि जैसा कि हमारे क्रान्तिकारी तब के समाज को बदलने के लिए लड़े थे, वैसे ही हमें भी आज लड़ने की ज़रूरत है। धनंजय ने क्रांतिकारियों के जीवन संघर्ष और आज की शोषणकारी व्यवस्था के ऊपर बात की। आगे बताया कि हमें समाज में व्याप्त गैरबराबरी और लूट पर टिकी व्यवस्था को बदलने की ज़रूरत है।
चर्चा में संजू, धनंजय, अलीशा, मोईन, परवेज़, रक्षंधा, आरजू, दिव्या, अल्बिना, सोनल, रहमान, उस्मान, अयान शामिल थे।
सम्पर्क – +919930095381, +919651888368

Related posts

Leave a Comment

19 − twelve =