नौजवान भारत सभा द्वारा संचालित ‘आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब’

नौजवान भारत सभा द्वारा संचालित ‘आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब’ शुरू किया गया है। जिसके तहत पिछले कुछ महीनों से मानखुर्द-गोवंडी की बस्तियों में रहने वाले बच्चें और नौजवान भारत सभा के साथी, रोज सुबह व्यायाम व फुटबाल खेलने जाते है। मानखुर्द- गोवंडी जैसी बस्तियों में कोई भी अच्छा खेल का मैदान नहीं है। यहां एक छोटा सा पार्क है, जहां कई बच्चे एक साथ खेलते है। कभी-कभी तो पता ही नही चलता किसकी गेंद किसके पास चली गई है।
खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक होता है। परन्तु आम मेहनतकश आबादी के बच्चों को इससे दूर कर दिया गया है। इन बस्तियों में साफ हवा और सूरज की रोशनी तो आती नहीं, तो खेल मैदान की बात करना बेकार ही है। आज जिस तरह से समाज में असमानता व्याप्त है, एक तरफ अमीरजादों की औलादें हर तरह के खेल और एशोआराम की ज़िंदगी जीते है। उनके लिए घुड़सवारी से लेकर, गोल्फ और क्रिकेट के बड़े-बड़े मैदान है , वहीं दूसरी तरफ़ आम मेहनतकश जनता के बेटे-बेटियां, खेल जैसी बुनियादी चीजों से वंचित रह जाते है। आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब इस घोर असमानता को मिटाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। हम मानते है कि हमारे इलाके में भी खेल के अच्छे मैदान हों, जिसके लिए हम सब साथ मिलकर संघर्ष करेंगे। यहाँ से चुनकर आने वाले विधायक और नगरसेवक से भी सवाल पूछेंगे कि हमारे इलाके में एक भी अच्छा खेल का मैदान क्यों नहीं है।

Related posts

Leave a Comment

20 + four =