वेलेंटाईन डे पर संघी बाज नहीं आते। वेलेंटाइन डे और भगतसिंह को फाँसी की सजा का संघी कुत्साप्रचार

वेलेंटाईन डे पर संघी बाज नहीं आते। वेलेंटाइन डे और भगतसिंह को फाँसी की सजा का संघी कुत्साप्रचार – शहीदों को विरासत को बदनाम करने की साजिश पिछले कुछ वर्षों से वेलेंटाइन डे के दिन संघ व उसके तमाम अनुषंगी संगठन अपने परम्परागत तरीके मार पिटाई के अलावा विरोध का एक ओर तरीका प्रयोग में ला रहे है। उन्‍होंने इस दिन को किसी ओर दिन के रूप में पेश करने की भी कोशिश शुरू कर दी है। संघ के कुछ लोग इस दिन मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने की वकालत करते हैं। इस दिवस का मुख्‍य प्रचारक आसाराम बापु था पर उसके जेल में जाने पर ये परियोजना खटाई में पड़ गयी। अब इण्‍टरनेट पर ये तमाम सारे संघी व उनके प्रभाव में आये नौजवान ये प्रचार कर रहे हैं कि इस दिन 1930 में शहीद भगतसिंह और उनके साथियों को फाँसी की सजा सुनाई गई थी। शुरूआती कुछ सालों में तो ये बेशर्मी से इसी दिन को भगतसिंह को फाँसी की सजा देने की तारीख बताते थे पर बाद में इनका ये झूठ जब चला नहीं तो इन्होने ये प्रचार चालु किया कि इस दिन उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। इतिहासबोध से रिक्त मध्यम वर्ग के बीच इस प्रचार का अच्छा खासा प्रभाव भी हो चुका है। यहां तक कि एक अख़बार राजस्थान पत्रिका ने तो पिछले साल बाकायदा इसको एक बड़ी सी तस्वीर के साथ शेयर किया था। जैसी की आशा थी, उस पोस्ट को लाखों लाइक और शेयर भी मिल गये। हकीकत ये है कि भगतसिंह के केस का ट्रायल ही 5 मई 1930 में शुरू हुआ था। 7 अक्टूबर 1930 को उन्हें फांसी की सजा का ऐलान हुआ व 23 मार्च 1931 को फाँसी दे दी गई। अब सवाल ये उठता है कि संघ ने भगतसिंह की शहादत को ही इस अफवाह के लिए क्यों चुना? शहीद भगतसिंह ने अपने जीते जी साम्प्रदायिकता की राजनीति का जमकर विरोध किया, देश के गरीबों, मेहनतकशों को क्रान्ति के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। नौजवानों को क्रान्ति का सही रास्ता दिखाया। ऐसे में शहीद भगतसिंह की विचारधारा से संघ आज भी खौफ खाता है। उनकी किताबों के दर्शन मात्र से संघी कार्यकर्ताओं की हालत खराब हो जाती है। लेकिन शहीद भगतसिंह आज भी देश के युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं, संघ के लिए ये सम्भव नहीं है कि उनके विरूद्ध कोई कुत्साप्रचार कर सके। इसलिए संघ ने बीच का रास्ता निकाला है कि शहीद भगतसिंह की जिन्दगी से जुड़े तथ्यों से छेड़छाड़ की जाये। इससे वो एक तीर से दो निशाने लगा सकते हैं, एक तो अपने आप को इन शहीदों से जोड़ लेते हैं, दूसरी ओर इसी बहाने अपने वेलेंटाइन डे के विरोध को भी जायज ठहरा देते हैं। #valentinesday#bhagatsingh#RSS#myth#hanged#nbs#naubhas#revolutionary#love#factcheck#martyr#martyrdom#fascism

Related posts

Leave a Comment

sixteen + 2 =