शहीद दिनानिमित्त

हमें तुम्हारा नाम लेना है कि वे लोग ले रहे हैं खूब तुम्हारा नाम जिन्हें ख़तरा है लोगों तक पहुँचने से तुम्हारा नाम अपने सही अर्थों में। इसलिए सुनिश्चित ऐतिहासिक अर्थों का सन्धान करते हुए हमें फिर थकी हुई नींद में डूबे घरों तक जाना है लेकर तुम्हारा नाम । कई बार हमें विचारों को कोई नाम देना होता है या कोई संकेत-चिह्न और हम माँगते हैं इतिहास से ऐसा ही कोई नाम और उसे लोगों तक विचार के रूप में लेकर जाते हैं। • शशिप्रकाश

Related posts

Leave a Comment

eighteen − 12 =