गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक हफ्ते पहले हुए मासुमों के सरकारी हत्याकाण्ड के विरोध में आज नौजवान भारत सभा व बिगुल मजदूर दस्ता द्वारा मुम्बई के दादर स्टेशन पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सैंकड़ों की संख्या में मराठी व हिन्दी पर्चे बांटे गये। 70 बच्चों की मौत हुई, कौन है इसका जिम्मेदार, योगी सरकार योगी सरकार : शिक्षा, स्वास्थ्य सबका अधिकार, बन्द करो इसका व्यापार जैसे नारे लगाते हुए नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच इस घटना की असलियत रखी व स्वास्थ्य के बुनियादी अधिकार के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।


इस दौरान वितरित पर्चा आप इस लिंक से पढ़ सकते हैं – हिन्दी – http://naubhas.in/archives/1163
मराठी – ma.naubhas.in/archives/80
इस प्रदर्शन का वीडियो इस लिंक से देख सकते हैं – https://www.facebook.com/10000615…/videos/1919987441549669
