फिर एक बार आम जनता कि ताकत के सामने देवनार पोलिस को झुकना पड़ा है। थाने के सामने बड़ी संख्या में लोगों को जुटते हुए देख देवनार पुलिस ने बबन ठोके, मजीद शेख एवं एस एम एस कंपनी हटाओ संघर्ष समिति के अन्य कार्यकर्ताओं को बिना कोई धारा लगाए रिहा कर दिया। यह मानखुर्द गोवंडी की आम जनता की जीत है । कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक मानखुर्द गोवंदी की सारी आबादी को साफ हवा का अधिकार नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और और तीव्र होता जायेगा।
आज की घटनाएं हमें फिर से यह बात सिखाती है कि राज्य सत्ता सिर्फ पूंजीपति शासक वर्ग का एक यंत्र है। आखिरकार देवनार पुलिस को एक निजी कंपनी का नाम बचाने के लिए लोगों के आंदोलन में दखल देकर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने कि क्या जरूरत थी? इसका जवाब यह है कि पुलिस का काम ही निजी संपत्ति को बचाना है और पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ लगातार उभर कर आने वाले जन आक्रोश को दबाना है। एस एम एस कंपनी दुनिया के उन लाखों निजी कंपनियों में से एक है जिन्हें मुनाफा कमाने के लिए लोगों की जिंदगी बर्बाद करने की खुली छूट दे दी गई है।
एस एम एस कंपनी को मानखुर्द गोवंडी से तुरंत हटाओ!!
साफ हवा और प्रदूषण मुक्त वातावरण का अधिकार हमारा मौलिक अधिकार है!!!
लड़ेंगे, जीतेंगे!!
इंकलाब ज़िंदाबाद!!!
Shame-faced Deonar police backs down before people’s power, releases activists
More than two dozen activists of SMS Company Hatao Sangharsh Samiti were released by Deonar police after hours of detention. Put on the backfoot by the mobilization of outraged residents outside the police station, the Deonar police officers were forced to let of the activists later in the evening. The activists have vowed to continue the struggle for the relocation of the poisonous SMS plant from Govandi-Mankhurd and not rest until all residents are assured the right to clean air.
Today’s events, in which the police intervened in order to protect a private company, once again shows that the state acts as an agent of the capitalist class and the role of the police is to protect capitalist machinery. The police are not concerned about the well-being of the common people: their sole concern is to protect private property and stop any individual who seeks to put the well-being of the working class masses before private profit.
Remove SMS Bio-Waste Treatment Plan from Govandi-Mankhurd!!
Right to clean air, right to a pollution-free environment is a fundamental right!!!
Inquilab Zindabad!!!
